दिल के दर्द की पहचान कैसे करेंHealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 13:15

हार्ट अटैक के क्या हैं लक्षण

सीने में दर्द

अगर आपको सीने में दर्द महसूस होता है या भारीपन तो समझ जाइए आपका दिल कमजोर पड़ रहा है. अगर आपको पहले हार्ट अटैक आ चुका है तो आप सीने में कड़कपन महसूस कर सकते हैं. हर व्यक्ति के अलग-अलग लक्षण होते हैं. जैसे कुछ को लगता है कि उनके सीने पर कोई भारी चीज रख दी गई है.

उल्टियां होना

अगर आपको सीने में दर्द महसूस हो रही है साथ में उल्टियां भी हो रही हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए. जरा सी भा लापरवाही ना बरतें.

पेट दर्द

पेट में दर्द बना रहना इसके लक्षणों में शामिल है. कुछ लोग इस समस्या को हल्के में लेते हैं जिसके चलते उन्हें दिल का दौरा पड़ता है. ये सब बाद में मुसीबत बन जाता है.

पसीना आना

अगर आपको बिना कुछ काम किए पसीना आ रहा है तो मतलब आपको हार्ट अटैक आ सकता है या दिल कमजोर पड़ने लगा है. वहीं चलने के दौरान पिंडली में क्रैंपिंग महसूस हो तो इसे नजरअंदाज ना करें.

जबड़े और पीठ में दर्द

वहीं, जबड़े और पीठ में अगर दर्द रहता है तो मतलब आपको हार्ट अटैक आ सकता है. ऐसे में आपको जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाना चाहिए. वहीं, हार्ट बीट का इररेग्यूलर होना भी हार्ट अटैक का संकेत होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info